EPF अकाउंट में KYC अपडेट कैसे करें | How to Update KYC in EPF account |

EPF अकाउंट में KYC अपडेट कैसे करें | How to Update KYC in EPF account |


घर बैठे ऑनलाइन ही कर सकते हैं अपडेट PF अकाउंट से पैसा निकालने है तो KYC होना जरुरी |


नोट :-  KYC अपडेट न होने की स्थिति में Claim Request रिजेक्ट हो जाएगी |






यदि आप KYC अपडेट करते है तो आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा| KYC अपडेट होने पर पैसे ट्रांसफर या निकासी में दिक्कत नहीं होती है |

आर्थिक मंदी के कारण लोगों को पैसों के तंगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई लोग अपने PF अकाउंट से पैसा निकालने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी ऐसा ही प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए केवाईसी अपडेट होना बहुत जरूरी है। KYC अपडेट न होने की स्थिति में claim request रिजेक्ट हो सकता है। आप खुद ही घर बैठे ऑनलाइन ही केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूएएन की जरूरत होगी। अगर आपको भी अपनी केवाईसी अपडेट करना है तो इसकी ऑनलाइन प्रोसेस बता रहे हैं। आप इन स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही KYC कर सकते है | तो चलिये कैसे करते है |

इन स्टेप्स को फॉलो करें |

  1. सबसे पहले EPFO मेंबर पोर्टल epfindia.gov.in पर जाना होगा।
  2. आपके Username और Password के जरिए लॉगिन करें।
  3. Top Menu Bar में  'Manage' ऑप्शन पर जाएं।
  4. यहां से 'KYC' Option Choose करें।
  5. एक नया पेज खुलेगा जिसमें विभिन्न डॉक्यूमेंट्स टाइप की लिस्ट मौजूद होंगे।
  6. डॉक्यूमेंट नंबर, डॉक्यूटमेंट के अनुसार नाम और अन्य डिटेल्स जैसे बैंक डिटेल्स के मामले में IFSC और पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में Expiry डेट Fill करें।
  7. अब 'save' पर Click करें।
  8. 'KYC Pending for Approval' कॉलम में केवाईसी डॉक्यूमेंट का स्टेट दिखेगा।
  9. Empleador की ओर से Document Verify होने के बाद 'Digitally Approved KYC' स्टेट नजर आएगा। 
  10. आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस प्राप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments