सीएससी क्या है | What is csc | csc 2020| CSC केंद्र कैसे खोले | csc registration kaise kare|

सीएससी क्या है (2020) | What is csc | CSC केंद्र कैसे खोले | csc registration kaise kare| 


रोजगार का मौका  सीएससी केंद्रों पर 20 लाख डिजिटल कैडेट्स की भर्ती होगी, छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में होगी नियुक्ति |





1.  CSC  (कॉमन सर्विस सेंटर) क्या है ?

CSC का फुल फॉर्म  (common service center) है| Digital seva के नाम से भी लोग इसे जानते है | csc एक भारत सरकार के द्वारा भारत निर्माण के तहत भारतीय नागरिकों के दरवाजे तक अपनी E-governance services को पहुचने के लिए CSC यानि common service center को शुरू किया गया है इस योजना के तहत भारतीय नागरिक को कृषि ,स्वास्थ्य, मनोरंजन , शिक्षा ,बैंकिंग और वित्तीय सेवाओ ,उपयोगिता भुगतान तथा अन्य बहुत सारे सेवाओ को भारतीय नागरिक तक देने के लिए इस संस्था को संचालित किया गया है।

मुख्य रूप से कौन कौन से कार्य किये जाते है |

  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बिल पेमेंट
  • रिचार्ज
  • किसी भी प्रकार के बीमा
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • E- District 



2.  पुरे देश मे कितने CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) केंद्र है |

यदि हम बात करे तो पूरे देश में करीब 4 लाख सीएससी केंद्र हैं जो छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की सरकारी और एंटरप्राइजेज सेवाएं देते हैं।


3.  एक CSC केंद्र पर कितने लोगो कि नियुक्ति जाएगी |

 एक सीएससी केंद्र पर 5 डिजिटल कैडेट की नियुक्ति की जाएगी |

4.  रजिस्ट्रेशन ( पंजीकरण ) कब से स्टार्ट होंगे |

पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू, इसी साल सभी नियुक्तियां की जाएंगी 
सरकारी ई-गवर्नेंस सेवा सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) 20 लाख डिजिटल कैडेट भर्ती करने की योजना बना रहा है। यह भर्ती प्रक्रिया इसी साल पूरी कर ली जाएगी। पूरे देश में करीब 4 लाख सीएससी केंद्र हैं जो छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की सरकारी और एंटरप्राइजेज सेवाएं देते हैं।

5. सीएससी के जरिए किस-किस  प्रकार के कार्य करेंगे डिजिटल कैडेट |

यह डिजिटल कैडेट नागरिकों को विभिन्न प्रकार की डोरस्टेप सेवाएं प्रदान करेंगे। यह कैडेट ग्रामीण ई-स्टोर्स, किसान ई-मार्ट के डिलिवरी एजेंट और सीएससी के जरिए विभिन्न प्रकार के सरकारी व अन्य एजेंसियों के सर्वे का कार्य करेंगे। त्यागी ने कहा कि योग्य कैडेट्स के पंजीकरण की प्रक्रिया एक महीने में पूरी कर ली जाएगी और वैरिफिकेशन के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इन कैडेट्स को काम के अनुसार भुगतान होगा।


आप CSC Center से पैसा कैसे कमा सकते है?

सभी कामो के लिए कमीशन की राशि अलग-अलग निर्धारित  है। आप आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर जाकर कमीशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।


6. और क्या कार्य सकते है डिजिटल कैडेट |
 
   1. सरकारी योजनाओं की घर-घर जानकारी पहुंचाएंगे 

   2. यह कैडेट नागरिकों को कोविड-19 के दौरान सरकार की ओर से घोषित की गई लाभकारी   योजनाओं की जानकारी देंगे।

   3. यह कैडेट सरकारी और सरकार समर्थित योजनाओं का लाभ लेने में भी आम नागरिकों और   एमएसएमई की सहायता करेंगे।

   4.  डिजिटल कैडेट्स लोगों की क्रेडिट प्रोफाइल तैयार करने और औपचारिक बैंकिंग चैनल से क्रेडिट         दिलाने में मदद करेंगे।

7. इसका रजिस्ट्रेशन कैसे होगा |

सीएससी में डिजिटल कैडेट के तौर पर काम करने के लिए योग्य आवेदक अपने नजदीकी सीएससी वीएलई (विलेज लेवल एंटरप्राइजेज) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन सीएससी आईडी के माध्यम से होंगे। शैक्षिक और अन्य योग्यता के संबंध में सीएससी वीएलई की ओर से जानकारी ली जा सकती है।

>>> आप CSC कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है | Click Here 
    


    

8.CSC VLE (Village-Level Entrepreneur) का क्या  है?

VLE का अर्थ होता है (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) अर्थात क्षेत्र आधारित उधमी। सभी CSC Center, VLE द्वारा ही चलाये जाते है।  यदि आपका CSC एप्लीकेशन स्वीकार कर लिया जाता है तो आप VLE के रूप में कॉमन सर्विस सेंटर चला पाएंगे।

  VLE registration (Village-Level Entrepreneur) 

   It is a simple and easy process to register as a VLE in the CSC ecosystem. Registration is free of cost. Just fill your details and join    the CSC network.
   


9. मुफ्त में दी जाएगी ट्रेनिंग |

सीएससी वीएलई की ओर से नियुक्त किए जाने वाले डिजिटल कैडेट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग और स्किल डवलपमेंट का पूरा खर्च सीएससी की ओर से किया जाएगा। पूरे देश के डिजिटल कैडेट्स की सीएससी की ओर से टी-शर्ट और कैप मुफ्त में दी जाएगी।





Post a Comment

2 Comments

  1. Replies
    1. Tele course ka certificate yadi aapne kiya ho to to....@alltechinfo

      Delete